साउथ मूवीज

राम चरण और उपासना कामिनेनी ने सुकुमार की बेटी को भेजा प्यारा सा तोहफा, डेब्यू के लिए दी खास बधाई

सुकुमार इन दिनों पुष्पा 2 की सफलता को चर्चा में बने हुए हैं। फैंस अब बेस्रबी सें इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रही है। वहीं फिल्म निर्माता सुकुमार की बेटी सुकृति ने भी अब फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। हाल ही में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने भी सुकुमार की बेटी सुकृति को प्यारा सा तोहफा दिया है।

Image

Sukumar daughter

सुकुमार इन दिनों पुष्पा 2 की सफलता को चर्चा में बने हुए हैं। फैंस अब बेस्रबी सें इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रही है। वहीं फिल्म निर्माता सुकुमार की बेटी सुकृति ने भी अब फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। जिसके बाद सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। हाल ही में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने भी सुकुमार की बेटी सुकृति को प्यारा सा तोहफा दिया है। जिसकी तस्वीर हाल ही में सुकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

हाल ही में सुकुमार की पत्नी थबिता बांद्रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी सुकृति के लिए आए एक खास गुलदस्ते का खुलासा किया है और राम चरण और उनकी पत्नी को धन्यवाद दिया है। ये प्यारा सा गुलदस्ता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने भेजा है। फूलों के साथ कपल ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। जिसमें लिखा था, "प्यारी सुकृति, आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई। आप अपनी मासूमियत से दर्शकों को बांधे रखती हैं। आप अपनी लगन और कड़ी मेहनत से नई ऊंचाइयों को छुएं। ढेर सारा प्यार।"

महेश बाबू ने भी की थी तारीफ

राम चरण से पहले महेश बाबू ने भी सुकुमार की बेटी की तारीफ की थी। बता दें महेश बाबू ने सुकृति की पहली फिल्म गांधी तथा चेट्टू देखी थी। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, महेश बाबू ने लिखा था- फिल्म ने नैतिक मूल्यों को बरकरार रखा है और यह दर्शकों के लिए हमेशा देखने लायक रहेगी और उनकी यादों में जीवित रहेगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article