साउथ मूवीज

Ram Charan और Jr NTR की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' फिर होगी रिलीज, दोबारा देख सकेंगे दर्शक

RRR returns to Theatres: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार मेकर्स ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को एक बार फिर भारत के सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। जानिए फिल्म किस दिन रिलीज की जाएगी।

Image

RRR

RRR returns to Theatres: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर एसएस राजामौली ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) का निर्देशन किया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। यही वजह है कि बड़ी हिट रही। केवल भारत में ही नहीं बल्कि फिल्म को दुनिया भर में भी खूब प्यार और सम्मान मिला। यही नहीं फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का खिताब भी मिला था। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' को निर्माताओं ने एक बार फिर रिलीज करने की प्लानिंग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' सिनेमाघरों में वापसी कर रही है। मेकर्स फिल्म 'आरआरआर' को 10 मई के दिन पूरे भारत के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करेंगे। हालांकि फिल्म के शो की टाइमिंग को लेकर मेकर्स ने अभी तक डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। यह उन लोगों के लिए बड़ा मौका है, जो फिल्म को बड़े परदे पर देखने का लुत्फ नहीं उठा पाए थे।

राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्म 'आरआरआर' में अजय देवगन और आलिया भट्ट को भी अहम भूमिका में देखा गया था। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'आरआरआर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। 'आरआरआर' दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। वैसे आप फिल्म 'आरआरआर' की री-रिलीज के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article