साउथ मूवीज

RajaSaab Release Date: 5 दिसम्बर को रिलीज होगी प्रभास की हॉरर मूवी, खेला जाएगा पैसों का खूनी खेल

RajaSaab Release Date: अभिनेता प्रभास की हॉरर मूवी राजासाब की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। राजासाब के निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि उनकी मूवी 5 दिसम्बर के दिन सिनेमाघरों में कदम रखेगी। फिल्म राजासाब के नए पोस्टर में प्रभास आग के बीच खड़े हैं और उनके चारों ओर पैसे उड़ रहे हैं।

Image

RajaSaab Release Date

RajaSaab Release Date: भारतीय सिनेमा के बाहुबली प्रभास की हॉरर फिल्म राजासाब की रिलीज डेट कई दफा बदल चुकी है। दर्शक इस मूवी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं लेकिन अब खुलासा हो गया है कि राजासाब किस दिन सिनेमाघरों में कदम रखेगी। फिल्म राजासाब के निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि प्रभास स्टारर राजासाब 5 दिसम्बर के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी। निर्माताओं ने जैसे ही राजासाब की नई रिलीज डेट जारी की, वैसे ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अगर फिल्म राजासाब के नए पोस्टर की बात की जाए तो इसमें प्रभास आग के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर नोट उड़ रहे हैं। फिल्म राजासाब के पोस्टर को देखकर समझा जा सकता है कि प्रभास इसमें पैसों की होली खेलते दिखेंगे, जिसके चारों ओर ही इसकी कहानी दिखाई देगी। आप प्रभास स्टारर राजासाब का नया पोस्टर नीचे देख सकते हैं:

क्यों हो रही है राजासाब की रिलीज डेट में देरी

अभिनेता प्रभास की नई फिल्म राजासाब की रिलीज डेट में देरी का एक बड़ा कारण इसका वीएफएक्स वर्क है। फिल्म राजासाब में दर्शकों को दो अलग-अलग समय की कहानी देखने को मिलेगी। जब फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में जाएगी तब दर्शकों को बड़े-बड़े महल और दमदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। मेकर्स इन सीन्स को परफेक्ट बनाने में ही वक्त ले रहे हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी और दर्शक जब राजासाब को सिनेमाघरों में देखेंगे तो उन्हें दोगुना मजा आएगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article