Pushpa 3: डबल नहीं ट्रिपल वाइल्ड फायर होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 3, बड़ा अपडेट आया सामने
Pushpa 3: पुष्पा 2 की सफलता के बाद से ही फैंस पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। अब पुष्पा 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते है कि बड़ा अपडेट क्या कहा।

Pushpa 3
Pushpa 3: पुष्पा 2 की सफलता के बाद से ही फैंस पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश की है। पुष्पा 2 ने 1 महीने में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिससे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस बहु खुश हो जाएंगे। चलिए जानते हैं कि ये बड़ा अपडेट क्या है।
फिल्म के म्यूजिशियन देवी श्री प्रसाद ने पुष्पा 3 को लेकर अहम जानकारियां शेयर की हैं। हाल ही में देवी श्री प्रसाद ने पार्ट 3 को लेकर एक इंटरव्यू के दैरान कुछ खुलासे किए हैं। देवी श्री प्रसाद ने कहा कि-" मेरे कुछ गाने पुष्पा 2 में फिट नहीं हुए, लेकिन इन्हें अब पुष्पा 3 में न्यूज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार पुष्पा 3 को लेकर और अधिक मेहनत कर रहे हैं, वह लगातार कहानी और फिल्म के कई अहम सीन्स पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पुष्पा 3 का प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ है।'' देवी श्री प्रसाद ने बताया-"अल्लू अर्जुन की पुष्पा 3- पुष्पा2: द रूल से कहीं अधिक बड़ी और बेहतरीन होने वाली है। हम लोगों के पास कई आडियाज हैं, जिन्हें आगे बढ़ने पर एक शेप मिलेगा।"
पुष्पा 3 का बेस्रबी से इंतजार
पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। ये फिल्म थिएटर में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।फैंस 'पुष्पा 3' को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेसब्री से पार्ट 3 का इंतजार कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला को दी बर्थडे की बधाई, 3:33 पर फैंस को मिलेगा इंडस्ट्री के सिकंदर का सरप्राइज

Karan Singh Grover नए TV शो के साथ 5 साल बाद करेंगे धाकड़ वापसी, इस हसीना संग छोटे पर्दे पर फरमाएंगे रोमांस

तो इस वजह से Rashami Desai करती थीं Sidharth Shukla संग झगड़े, एक्टर की मौत के 3 साल बाद बताया सच

Chhaava Box Office Day 4: सोमवार के दिन विक्की कौशल की फिल्म ने दर्ज कराई भारी गिरावट, देखें आंकड़े

मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचे Jodha Akbar के सलीम, खुद बयां किया भयंकर कार एक्सीडेंट का मंजर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited