साउथ मूवीज

Pushpa 2: Allu Arjun के आने से थिएटर में मची भगदड़, हादसे में हुई महिला की मौत एक बच्चा घायल

Pushpa 2 Women Died in Theatre: ​​​ थिएटर के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अल्लू अर्जुन स्क्रीनिंग के लिए देवी श्री प्रसाद के साथ पहुंचे अभिनेता को देखने के लिए उनकी फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी भीड़ बुरी तरह बेकाबू हो गई और लोग एक दूसरे पर चढ़ने लगे।

Image

Pushpa 2 Women Died in Theatre

Pushpa 2 Women Died in Theatre: बीती रात बुधवार को हैदराबाद में अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 ( Pushpa 2 The Rule) का धमाकेदार प्रीमियर हुआ। पुष्पा 2 का भूत लोगों पर इस कदर सवार है कि हजारों की संख्या में लोग थिएटर में पहुंच गए। थिएटर के अंदर और बाहर इतनी भीड़ थी की पुलिस को लाठी तक चार्ज करनी पड़ी। हैरानी तब हुई जब अल्लू अर्जुन थिएटर में आए, उनके आते ही भीड़ बेकाबू हो गई और उनसे मिलने के लिए झूमने लगी। अल्लू अर्जुन को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम हैदराबाद के एक थिएटर में 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान 35 साल की महिला की मौत हो गई और उसका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई, जब फिल्म के लीड स्टार अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

थिएटर के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अल्लू अर्जुन स्क्रीनिंग के लिए देवी श्री प्रसाद के साथ पहुंचे अभिनेता को देखने के लिए उनकी फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी भीड़ बुरी तरह बेकाबू हो गई और लोग एक दूसरे पर चढ़ने लगे। पुलिस ने बताया कि भीड़ के दबाव में थिएटर का मेन गेट भी टूट गया । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के बावजूद भगदड़ जानलेवा हो गई। घायल लड़के को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article