साउथ मूवीज

Pushpa 2 Quick Review: सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे अल्लू अर्जुन, लोगों ने 'पुष्पा 2' को बताया मास एंटरटेनर

Allu Arjun's Pushpa 2 Quick Review: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को लेकर अब जो क्विक रिव्यू सामने आए हैं उनके मुताबिक लोगों ने अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' को 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है।

Image

Allu Arjun's Pushpa 2 Quick Review

Allu Arjun's Pushpa 2 Quick Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मचअवेटेड मूवी 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) ने 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को देखने के लिए लोगों के अंदर एक अलग ही हाइप बनी हुई थी। 'पुष्पा: द राइज' 2021 में रिलीज हुई थी। अब लगभग 3 साल के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल को लोगों के बीच पेश किया है। 'पुष्पा 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रही है। जिन-जिन लोगों ने यह मूवी देख ली है उन्होंने अपने रिव्यूज इंटरनेट पर डालने शुरू कर दिए हैं। कईयों ने तो अल्लू अर्जुन की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे बड़ा पैन इंडिया स्टार घोषित कर दिया है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर कहा जा रहा है कि X अकाउंट के मालिक एलन मस्क ने लाइक बटन को भी चेंज कर दिया है। इस फिल्म को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म का पहल हाफ ब्लॉकबस्टर है।' लोगों ने अल्लू अर्जुन की मूवी को अभी से मेगा-ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है। 'पुष्पा 2' में एक डायलॉग है, जिसमें वो कहते हैं 'पुष्पा' नाम सुनके फ्लावर समझे क्या? 'पुष्पा' फायर नहीं वाइल्ड फायर है। यह डायलॉग अल्लू अर्जुन की मूवी के लिए एकदम परफेक्ट साबित हुआ है।

माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'पुष्पा 2' को लोगों ने अब तक कि सबसे बड़ी मास एंटरटेनर बताया है। कईयों को लग रहा है कि अल्लू अर्जुन ने साउथ सुपरस्टार प्रभास से सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार का टैग छीन लिया है। सुकुमार ने फिल्म का निर्देशन करते हुए इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने फिल्म बनाते समय हर छोटी से छोटी बारीकियों का ध्यान रखा है। यह मूवी लाल चंदन की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article