Allu Arjun Praises Fahadh Faasil: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2( Pushpa 2) के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने में महज कुछ दिन का समय बचा है और अभिनेता फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी इंडिया में चक्कर लगा रहे हैं। कल पुष्पा स्टार केरला के कोच्चि में फिल्म प्रमोशन के लिए गए, हजारों लोगों की भीड़ के सामने अल्लू ने अपने को-स्टार फाहद फासिल( Fahadh Faasil) के बारे में बात की। स्टार की इस बात ने फैंस का दिल खुश कर दिया
कोच्चि में पुष्पा 2( Pushpa 2) के इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) ने लोगों का धन्यवाद किया। स्टेज पर पुष्पा 2 के बारे में बात करते हुए अल्लू ने कहा कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना उनका 'घर' हैं या घर जैसी हैं। एक्टर ने उनके काम और डेडिकेशन की जमकर तारीफ की। इसके बाद अर्जुन ने अपने को स्टार फ़ाहद फासिल की तारीफ में शब्द कहे, अर्जुन के मुंह से फ़ाहद का नाम सुनकर जनता भी खुश हो गई। एक्टर ने कहा कि आज मैं चाहता था कि 'फाफा' मेरे साथ यहां आए, वह मेरे साथ इस ईवेंट में खड़ा हो। मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं पुष्पा 2 में फाहद ने जबरदस्त काम किया है। फ़ाहद बहुत ही बेहतरीन और कमाल अभिनेता हैं काश वह यहां मेरे साथ होते।
इसके अलावा एक्टर ने निर्माता सुकुमारन ( Sukuraman) का धन्यवाद किया, अपनी हिट फिल्म आर्या के बारे में बात करते हुए अल्लू ने कहा कि इस फिल्म ने मलयालयम सिनेमा में मेरे करियर को उड़ान दी है। पुष्पा से उन्होंने मुझे सुपरस्टार बना दिया और अब पुष्पा 2 के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकता। बताते चले कि पुष्पा 2 लंबे इंतजार के बाद 5 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।
