साउथ मूवीज

थलपति विजय की लास्ट फिल्म जन नायकन को लेकर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'सिर्फ विदाई नहीं बल्कि...'

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का आज जन्मदिन है। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की ये फिल्म 09 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Image

Thalapathy Vijay

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। वही थलपति विजय की फिल्म जन नायकन 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक्टर के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने “द फर्स्ट रोअर” रिलीज कर एक्टर की पहली झलक जारी की है, जिसमें निर्माता ने बताया कि यह फिल्म केवल एक्टर की एक फेयरवेल फिल्म नहीं होगी।

जन नायकन और केवीएन प्रोडक्शंस के निर्माता वेंकट के. नारायण ने बताया कि "विजय की लास्ट फिल्म ना केवल एक पेशेवर मील का पत्थर है, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि भी है। फैन होने के नाते, हम जानते हैं कि यह फिल्म दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए कितनी मायने रखती है। हम एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो थलपति की असाधारण यात्रा के साथ न्याय करती है। जन नायकन सिर्फ फेयरवेल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे आइकन का जश्न है जिसने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया।"

एक्टर का पुलिस अवतार

थलपति विजय के जन्मदिन पर रिलीज हुए टीजर में विजय का एक नया खतरनाक पुलिस अवतार देखने को मिल रहा है। जिसमें उनकी बड़ी मूंछें और आंखों में एक निडर भाव दिखाई दे रहा है। जन नायकन एच विनोथ द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म थलपति विजय की अंतिम फिल्म मानी जा रही है क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान राजनीति की ओर मोड़ रहे हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वही गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि, ममिता बैजू भी इस फिल्म का हिस्सा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article