SSMB29: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जानी-जाती हैं। जल्द ही वो महेश बाबू की फिल्म में नजर आने वाली हैं। अभी तक प्रियंका चोपड़ा और मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा हैं और फिल्म के लिए मोटी फीस भी वसूल रही हैं। आइए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू इस 1000 करोड़ी फिल्म के लिए कितना चार्ज कर रहे हैं।
बता दें इस फिल्म का अभी टाइटल तय नहीं हुआ है और इसे अभी 'SSMB29' नाम दिया गया है, जिसका मतलब है कि यह सुपरस्टार महेश बाबू की 29वीं फिल्म है। इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बाहुबली 2 और आरआरआर की सफलता के बाद फैंस को राजामौली की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, जिस कारण मेकर्स इस फिल्म को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
देसी गर्ल ने चार्ज की इतनी फीस
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा SSMB29 के लिए 30 करोड़ रुपए की फीस ले रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण को बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। दीपिका सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थी वह हर फिल्म के लिए 15-20 करोड़ रुपए चार्ज करती थीं। अब पीसी ने उनसे 50% ज्यादा की फीस लेकर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस का टैग अपने नाम कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू एक फिल्म के लिए 60 से 80 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, लेकिन राजामौली की फिल्म के लिए वह एक रुपया भी नहीं ले रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह राजामौली के साथ फिल्म के प्रॉफिट में शेयरिंग करेंगे। एसएसएमबी 29 एक अफ्रीकी एडवेंचर फिल्म होगी। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की टीम विदेशी कलाकारों को भी कास्ट कर रही है।
