साउथ मूवीज

Prithviraj Sukumaran को मिला इमकम टैक्स का नोटिस तो मां ने दिया जवाब, बोलीं 'हमें किसी का डर नहीं...'

साउथ कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) को हाल ही में इनकम टैक्स की तरफ से एक नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद साउथ इंडस्ट्री में उथल-पुथल का माहौल है। पृथ्वीराज सुकुमारन की मां मल्लिका सुकुमारन ने इनकम टैक्स के नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि उनके परिवार को इन्वेस्टिगेशन से बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है क्योंकि किसी ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

Image

Prithviraj Sukumaran

साउथ कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की नई फिल्म एल 2 एम्पुरान ईद के मौके पर दर्शकों के सामने आई थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। एल 2 एम्पुरान को मिले शानदार रिस्पांस ने जहां पृथ्वीराज सुकुमारन के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी, वहीं इसको लेकर उठे बवाल ने उन्हें परेशानी में भी डाल दिया है। पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म एल 2 एम्पुरान की कहानी पर विवाद होने के बाद सरकार हरकत में आ गई और चंद दिनों में ही एक्टर को इनकम टैक्स का नोटिस थमा दिया गया। इनकम टैक्स के नोटिस पर पृथ्वीराज सुकुमारन की मां मल्लिका सुकुमारन ने मीडिया से बात की है और कहा है कि उन्हें किसी का डर नहीं है क्योंकि उनके बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

पृथ्वीराज सुकुमारन की मां ने इनकम टैक्स से मिले नोटिस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो अपने बेटे के साथ खड़ी हैं। मल्लिका सुकुमारन के अनुसार, 'मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है। हमें जांच से डर नहीं लगता है। हम उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने इस मुश्किल की घड़ी में हमारा साथ दिया है। साउथ इंडस्ट्री में कुछ लोग हैं, जो लगातार परिवार के साथ खड़े हुए हैं, हम लोग उनके हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।'

क्या है पूरा मामला:

असल में कलाकार और डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में एल 2 एम्पुरान नाम की एक फिल्म बनाई है, जिसमें 2002 में हुए गुजरात दंगों का कुछ अंश दिखाया गया है। इन सीन्स पर विवाद होने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पृथ्वीराज सुकुमारन को एक नोटिस भेजा, जिसमें उनसे उनकी आखिरी तीन फिल्मों की कमाई को लेकर जवाब मांगा गया है। पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ-साथ गोकुलम गोपालन ने एल 2 एम्पुरान को को-प्रोड्यूस किया है। गोकुलम गोपालन को भी पृथ्वीराज सुकुमारन की तरह ही ईडी से नोटिस मिला है। इन दोनों के साथ-साथ निर्माता एंथनी भी जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। आईटी डिपार्टमेंट ने एंथनी से साल 2022 में किए गए 2.5 करोड़ के पेमेंट पर जवाब मांगा है, जो कलाकार मोहनलाल को भेजे गए थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article