Prabhas On Salaar Part 2: प्रभास की सालार- पार्ट 1 सीजफायर ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की ताबड़तोड़ बारिश की थी, जिसके बाद से सभी प्रभास की सालार- पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सालार 2 से पहले प्रभास की झोली में कई फिल्म है, जिसमें प्रभास दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रभास ने सोशल मीडिया पर बड़ा हिंट दिया है। आइए जानते हैं एक्टर्स ने ऐसा क्या पोस्ट किया जिसके बाद से फैंस गदगद हो रहे हैं।
हाल ही में प्रभास ने अपने सालार को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की आने वाली एल2: एम्पुरान के लिए एक आईजी स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी को शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा-"L2 EMPURAAN का टीजर देखें। शानदार तरीके से शूट किया गया! मेरे अपने वरदा द्वारा निर्देशित। मोहनलाल अभिनीत सर। पूरी टीम को शुभकामनाएं।" इस बीच इस स्टोरी को रिपोस्ट करते हुए पृथ्वीराज ने भी प्रभास को शानदार तरीके से रिप्लाई दिया है। उन्होंने लिखा, "धन्यवाद देवा!! जल्द ही मिलते हैं, भाई।

Salar 2
फिल्म जरूर बनेगी
हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने बड़ा अपडेट दिया था। इस दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा था कि प्रशांत नील इस दौरान जूनियर एनटीआर के साथ अपनी फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद ही 'सलार 2' पर काम शुरू होगा। पृथ्वीराज ने कहा था कि- 'मैं ये बोल सकता हूं कि फिल्म जरूर बनेगी। मैं और प्रशांत नील जल्द ही 'सलार 2' को साथ में शुरू करेंगे।'
इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास
प्रभास सालार-2 के अलावा राजा साहब, स्पिरिट, कल्कि पार्ट 2, कन्नप्पा, प्रभास- हनु राघवपुडी प्रोजेक्ट, होम्बेल फिल्म्स के साथ तीन फिल्म, फौजी का हिस्सा बनेंगे।
