साउथ मूवीज

‘स्पिरिट’ को खत्म कर के दिखाओ...' - Pranay Reddy Vanga ने क्रिटिक्स को दी खुली चुनौती

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 12, 2026, 10:04 AM IST

Pranay Reddy Vanga on Spirit: प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने आलोचकों को खुली चुनौती दी है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...

Image

फिल्म स्पिरिट को लेकर आया ये अपडेट (Image Source: IMDb/ Pinterest)

Pranay Reddy Vanga on Spirit: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट (Spirit) अभी रिलीज से दूर है, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है। इस बीच फिल्म के निर्माता और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के भाई प्रणय रेड्डी वांगा (Pranay Reddy Vanga) अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रणय ने फिल्म रिव्यूअर्स को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका ये बयान उनकी हालिया फिल्म ‘रोमांचकम’ को मिले रिव्यू के बाद सामने आया है। 3 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को रिव्यूअर्स से बहुत खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी दौरान प्रणय ने रिव्यू करने के तरीके और फिल्म बनाने की मुश्किलों पर बात की और कहा कि बाहर बैठकर किसी फिल्म की समीक्षा करना आसान लगता है, लेकिन असल में फिल्म बनाने की प्रक्रिया कितनी मुश्किल होती है, ये प्रोड्यूसर बनने के बाद समझ आता है।

प्रणय रेड्डी वांगा ने रिव्यूअर्स को दिया चैलेंज

प्रभास की फिल्म स्पिरिट एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रणय रेड्डी वांगा जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। टैग तेलुगु से बातचीत में प्रणय ने कहा कि फिल्म का रिव्यू करना एक आसान काम है, क्योंकि रिलीज होने वाली '90 फीसदी फिल्में' या '10 में से 9 फिल्में' फ्लॉप हो जाती हैं और उनका रिव्यू करना आसान होता है। उन्होंने कहा, 'अगर आप फिल्म बनाने के काम में उतरते हैं, तो आपको समझ आता है कि डायरेक्टर लिखी हुई कहानी को पर्दे पर लाने के लिए कितनी मेहनत करता है। फिल्म बनाते समय किस तरह की परेशानियां आती हैं, यह भी तभी समझ आता है।' जब होस्ट ने कहा कि फिल्म रिव्यू करने वाले लोग इस तरह नहीं सोचते और कहते हैं कि वे फिल्म को 'खत्म' करना चाहते हैं, तो प्रणय ने कहा कि इस बात का कोई अंत नहीं है और वो इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार जिन फिल्मों को खराब रिव्यू मिलते हैं, वे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करती हैं और कई बार अच्छी समीक्षा वाली फिल्में उम्मीद के मुताबिक नहीं चलतीं। आखिर में दर्शक ही फिल्म का फैसला करते हैं। इसके बाद प्रणय ने कहा, 'रोमांचकम छोटी फिल्म है, इसलिए इसके बारे में ऐसे बातें की जा रही हैं, जैसे मुर्गी के अंडे से पंख नोच रहे हों। अगर उनमें सच में कुछ करने की क्षमता है, तो जब ‘स्पिरिट’ आएगी तब देखते हैं। ‘स्पिरिट’ में देख लेंगे।' जब होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या वह इसे एक चुनौती के तौर पर कह रहे हैं, तो प्रणय ने हां कहा। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म के नतीजे को लेकर पूरा भरोसा है।

कब रिलीज होगी 'स्पिरिट'?

प्रभास, तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म स्पिरिट अगले साल यानी 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले सामने आए प्रणय रेड्डी वांगा के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article