साउथ मूवीज

Salman Khan से डर गए Prabhas, अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगा क्लैश

Spirit Update: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म स्पिरिट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट को मेकर्स आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं।

Image

सलमान खान से डर गए प्रभास (pic credit-instagram)

Spirit Update: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। पहले ये खबर सामने आई थी कि ये मूवी 5 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच प्रभास की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-फ्लॉप्स देने के बादशाह बन गए हैं प्रभास, अगर स्पिरिट हुई फेल तो लेना पड़ जाएगा संन्यास!!)

spirit movie

प्रभास की मूवी का पोस्टर (pic credit-instagram)

प्रभास की फिल्म को लेकर आया अपडेट

ईद 2027 पर सलमान खान और प्रभास के बीच होने वाला बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश अब टलता नजर आ रहा है। पहले खबर थी कि दोनों स्टार्स अपनी-अपनी फिल्मों के साथ एक ही त्योहार पर सिनेमाघरों में आएंगे, जिससे फैंस में काफी उत्साह था। प्रभास की फिल्म स्पिरिट, जिसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं, पहले ईद 2027 पर रिलीज होने वाली थी। वहीं, सलमान खान ने भी नयनतारा के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की थी। लेकिन Telugu360 की रिपोर्ट के मुताबिक स्पिरिट की रिलीज को दिसंबर 2027 तक टाल दिया गया है। इसकी वजह प्रभास का व्यस्त शेड्यूल और फिल्म की लंबी शूटिंग बताई जा रही है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा दिसंबर के पहले हफ्ते में फिल्म रिलीज करना चाहते हैं, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म एनिमल भी इसी समय पर रिलीज होकर बड़ी हिट रही थी।

सलमान खान से डर गए प्रभास

बता दें कि इस बदलाव के बाद अब सलमान खान की फिल्म ईद 2027 पर अकेले रिलीज हो सकती है। पिछले कई सालों से ईद का मौका सलमान की फिल्मों के लिए खास माना जाता है और इस दौरान उनकी फिल्मों को जबरदस्त सफलता मिलती रही है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले 17 सालों में शायद ही किसी बड़े फिल्ममेकर ने ईद पर सलमान से टक्कर लेने की हिम्मत की हो। ऐसे में इस क्लैश का टलना दोनों पक्षों के लिए सही फैसला माना जा रहा है। स्पिरिट को दिसंबर में अलग जगह मिलेगी, वहीं सलमान की फिल्म ईद पर बिना किसी मुकाबले के रिलीज होगी। फैंस के लिए भी यह अच्छी खबर है, क्योंकि अब उन्हें साल के अलग-अलग समय पर दो बड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article