फ्लॉप्स देने के बादशाह बन गए हैं प्रभास, अगर स्पिरिट हुई फेल तो लेना पड़ जाएगा संन्यास!!

Prabhas flop movies: साउथ के स्टार एक्टर प्रभास की फिल्म द राजा साब ने लोगों को निराश किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई थी। इसके अलावा भी प्रभास की कई फिल्मों का बुरा हाल हो गया था। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated May 5 2026, 20:51 IST
प्रभास की इन फिल्मों ने किया दिमाग का दहीImage Credit : Movie pics/instagram01 / 06

प्रभास की इन फिल्मों ने किया दिमाग का दही

Prabhas flop movies: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों से दर्शकों को हमेशा बड़ी उम्मीदें रहती हैं, लेकिन हर बार ये उम्मीदें पूरी नहीं हो पातीं। हाल ही में रिलीज हुई द राजा साब ने भी फैंस को निराश किया और बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इससे पहले भी प्रभास की कई फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं और उनका प्रदर्शन कमजोर रहा। बड़े बजट और स्टार पावर के बावजूद ये फिल्में दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रहीं, जिससे इंडस्ट्री में भी काफी चर्चा हुई। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

द राजा साबImage Credit : Movie pics/instagram02 / 06

द राजा साब

प्रभास और संजय दत्त स्टारर 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। 400 करोड़ से अधिक के भारी बजट में बनी यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही और महज 200-206 करोड़ के वर्ल्डवाइड ग्रॉस के साथ फ्लॉप साबित हुई।

आदिपुरुष Image Credit : Movie pics/instagram03 / 06

आदिपुरुष

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष से लोगों को काफी उम्मीद थी। हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। मूवी में प्रभास भगवान राम के अवतार में नजर आए थे।

राधे श्यामImage Credit : Movie pics/instagram04 / 06

राधे श्याम

प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी फ्लॉप और डिसास्टर साबित हुई थी। 300-350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस मूवी ने सभी को निराश किया था।

साहो Image Credit : Movie pics/instagram05 / 06

साहो

प्रभास और श्रद्धा कपूर की 2019 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'साहो' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। इस मूवी में प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी लोगों को एंटरटेन करने में नाकाम साबित हो गई।

स्पिरिट पर टिकी है सभी की नजरेंImage Credit : Movie pics/instagram06 / 06

स्पिरिट पर टिकी है सभी की नजरें

प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। अगर प्रभास की ये मूवी फ्लॉप हो गई तो उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!