साउथ मूवीज

Prabhas - Deepika की Kalki 2898 AD की रिलीज डेट पर मंडराए बादल, एक बार फिर मिली तारीख पे तारीख

Kalki 2898 AD Postponed again : नाग आश्विन निर्देशित फिल्म कल्कि एडी 2898 को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। प्रभास( Prabhas) - दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) की फिल्म को अभी तक अच्छी रिलीज डेट नहीं मिली है। खबरों की माने तो एक बार रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Image

Kalki 2898 AD Postponed Again

Kalki 2898 AD Postponed again : बाहुबली स्टार प्रभास( Prabhas) की अगली फिल्म कल्कि एडी 2898( Kalki 2898 AD) को लेकर लगातार बज बना हुआ है। इस आगामी फिल्म का जितनी बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे हैं उतनी ही आगे ये फिल्म खिसकती जा रही है। साल 2024 की शुरुआत में रिलीज होने वाली फिल्म को अब दो महीने और आगे बढ़ गई है। फिल्म की रिलीज डेट को जून 2024 के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगी कल्कि एडी 2898

नाग आश्विन निर्देशित फिल्म कल्कि एडी 2898 को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। प्रभास( Prabhas) - दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) की फिल्म को अभी तक अच्छी रिलीज डेट नहीं मिली है। फिल्म पहले जहां 30 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली थी, वहीं इसे मई 9 के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। लेकिन खबरें आई थी कि दक्षिण भारत में हो रहे चुनाव के कारण फिल्म मई के महीने में भी रिलीज नहीं की जाएगी। 9 मई से रिलीज डेट को आगे कर 30 मई कर दिया गया था। लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार मई के अंत में नहीं बल्कि जून महीने की 20 तारीख को इसे रिलीज किया जा सकता है।

इ टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कल्कि एडी 2898 को 20 जून 2024 में रिलीज करने का विचार किया जा सकता है। हालांकि अभी इस तारीख पर पक्की मुहर नहीं है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि प्रभास की फिल्म जून में रिलीज नहीं हो पाई तो इसे आगे रिलीज करने पर बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए हैं कि आगे आने वाले महीनों में साउथ से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में लाइन में हैं। अगस्त में पुष्पा 2 रिलीज होने वाली है वहीं सितंबर में गोट आ सकती है वहीं अक्टूबर देवरा के लिए बुक है ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article