Prabhas Fees For Salaar: Part 1 Ceasefire: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की नई फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) 22 दिसंबर के दिन रिलीज कर दी गई है। लंबे समय से प्रभास के फैन्स 'सलार' को देखने के लिए बेताब थे। इस समय कई वीडियोज इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिसमें लोग 'सलार' को देखने के बाद झूमते हुए नजर आ रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार प्रभास ने फिल्म 'सलार' करने के लिए निर्माताओं से मुंहमांगी रकम ली है। प्रभास की फीस देने में मेकर्स की जेब तक ढीली हो गई है। आइए देखें प्रभास ने कितने रुपये चार्ज किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो प्रभास ने 'सलार' में लीड रोल प्ले करने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की मोटी सैलरी ली है। इस फीस के साथ प्रभास भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक बन गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभास ने 100 करोड़ रुपये फीस लेने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस मुनाफे का 10% हिस्सा भी लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रभास की 'सलार' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। चारोंओर से फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलार' के पहले पार्ट का बजट 400 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज, श्रुति हासन, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। 'सलार' का निर्माण होम्बले फिल्म्स द्वारा किया गया है, जिसने पहले कंतारा और केजीएफ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।
