CM Vijay Birthday: साउथ एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Vijay) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आज विजय अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर सभी लोग थलापति विजय को ढेर सारी बधाइयां दे रहे है। इस बीच मुख्यमंत्री विजय को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। साथ ही कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी विजय को बधाइयां दी है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते है...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Jana Nayagan: इस खास दिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म रिलीज की होगी घोषणा !! फैन्स ने लगाए कयास)
पीएम मोदी ने किया विश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय ने सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए तमिल लोगों के अधिकारों और राज्य की प्रगति के लिए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और एक्ट कमल हासन समेत कई दिग्गज स्टार्स ने भी विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के जश्न के बीच फैंस की नजर विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' पर भी बनी रही। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अब तक कोई नई घोषणा नहीं हुई है। पहले यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तक इसे सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विजय की मूवी का सभी को है इंतजार
जानकारी के लिए बता दें कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी। उनका मानना था कि फिल्म के कुछ हिस्से लोगों की भावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। इसके बाद फिल्म के निर्माता KVN प्रोडक्शंस ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था ताकि सर्टिफिकेट जल्द मिल सके। हालांकि, करीब एक महीने बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली और सेंसर बोर्ड क प्रोसेस के तहत आगे बढ़ने का फैसला किया। अब फिल्म की स्क्रीनिंग रिवाइजिंग कमेटी के सामने हो चुकी है और अंतिम सर्टिफिकेट का इंतजार किया जा रहा है। सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
