Peddi Release Date Promo: पेड्डी राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। राम नवमी के पावन अवसर पर राम चरण की फिल्म की पहली झलक सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में 1 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है। राम नवमी के अवसर पर फिल्म की झलक देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।
एक मिनट और चार सेकंड के वीडियो में राम चरण दमदार एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। राम चरण एक हाथ पर बल्ला और मुंह में जलती हुई सिगार लेते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो में एक्टर का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्टर ने नाक में बाली पहनी है। वही एक्टर खेत में कूदते हुए और एक्शन करते नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने पेड्डी की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की है। बता दें ये फिल्म 27 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। इस वीडियो और पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-"सबसे बड़ी लड़ाई जो आप कभी लड़ेंगे वह यह है कि आप कौन हैं, आपकी पहचान के लिए लड़ाई। श्री राम नवमी की शुभकामनाएं। अगली श्री राम नवमी के लिए सिनेमाघरों में मिलते हैं।"
ये सितारे आएंगे नजर
पेड्डी में पहली बार निर्देशक बुची बाबू सना और राम चरण काम कर रहे हैं। इस फिल्म को एक्शन से भरपूर स्पोर्ट्स ड्रामा बताया जा रहा है। इस फिल्म में पहली बार जान्हवी कपूर और राम चरण की जोड़ी दिखाई देगी। इससे पहले जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा में नजर आई थी। राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार और मिर्जापुर फेम दिव्येंदु भी नजर आने वाले हैं।
