साउथ मूवीज

PEDDI: वॉर 2 से जबरदस्त होगा रामचरण की फिल्म पेड्डी का एक्शन!! हाई बजट में शूट हो रहा ट्रेन सीक्वेंस

रामचरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर जमकर कमर कस रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर एक ट्रेन सीक्वेंस को शूट कर रहे हैं।

Image

PEDDi

PEDDI: रामचरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पेड्डी को लेकर बिजी चल रहे हैं। एक्टर अभी इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए मेकर्स के साथ एक्टर कमर कस रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का एक्शन सीक्वेंस काफी ज्यादा जबरदस्त होने वाला है।

नई रिपोर्ट के अनुसार पेड्डी के निर्माताओं ने हैदराबाद में एक विशाल सेट बनाया है, जहां एक हाई-ऑक्टेन बड़े बजट का ट्रेन फाइट सीक्वेंस शूट किया जाएगा, जिसे राम चरण पर फिल्माया जाएगा। ये एक्शन सीक्वेंस काफी ज्यादा शानदार होने वाला है। टीम ने एक बड़े पैमाने पर एक्शन सेटअप के साथ कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को पूरा कर लिया है, जो एक खूबसूरत गांव पर आधारित है।

सीक्वेंस के लिए महंगा सेट

इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोला ने एक महंगा सेट बनाया है। इस सीक्वेंस में राम चरण अपने करियर का सबसे जबरदस्त स्टंट करते हुए नजर आएंगे, जिसमें असली जोखिम भी शामिल है। इस सीक्वेंस की शूटिंग इस महीने की 19 तारीख तक जारी रहेगी। पेड्डी का निर्देशन बुची बाबू साना कर रहे हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। साथ ही इस फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू,दिव्येंदु शर्माऔर अन्य सितारे भी नजर आने वासे हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article