साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपने 8 वर्षीय बेटे मार्क शंकर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले उनका बेटा आग से झूलूस गया था। अब आखिरकार अपने बेटे के साथ एक्टर वापस हैदराबाद लौट आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कुछ दिनों पहले सिंगापुर में एक स्कूल में आग लग गई थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण का बेटा घायल हो गया था। अब 12 अप्रैल की रात को एक्टर को अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेज़नेवा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। अब एक्टर का वीडियो जमकर वारयरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक्टर पवन कल्याण अपनी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों के साथ एयरपोर्ट के बाहर मार्क शंकर को गोद में उठाकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
एक्टर ने दिया था बयान
बेटे को हैरदाबाद वापस लाने के बाद पवन कल्याण ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया। घटना के बाद पवन कल्याण ने बताया कि सिंगापुर में एक समर कैंप में आग लग गई थी। कई बच्चे घायल हो गए थे और एक बच्चे की जान चली गई। उनके बेटे मार्क शंकर के हाथ और जांघें जल गया था। उसकी ब्रोंकोस्कोपी भी की गई थी। अब उनका बेटा ठीक हो गया है।
जूनियर एनटीआर ने जताया था दुख
जूनियर एनटीआर ने पवन कल्याण के बेटे के घायल होने पर दुख जताया था। एक्टर ने कहा था- "मार्क शंकर के सिंगापुर में आग लगने की दुर्घटना में फंसने की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मजबूत रहो। पवन कल्याण ने तीन शादियां की है। एक्टर की तीसरी शादी अन्ना लेज़नेवा से हुई है। मार्क शंकर पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी के सबसे छोटे बेटे हैं।
