South Stars React on Pahalgam Terror Attack: बीती रात मंगलवार को देश के अंदर बेहद दुखद घटना हुई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दोपहर के समय पर्यटकों पर गोलियों से आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 से ज्यादा मासूम लोगों की जान चली गई। इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की जा रही है। आम जनता से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स तक हर कोई मृत लोगों के लिए दुख प्रकट कर रहा है। साउथ इंडस्ट्री से भी इन स्टार्स ने पोस्ट किया है और अपनी हमदर्दी जताई है। रश्मिका मंदाना से लेकर रामचरण ने हमले की कड़ी निंदा की है।
रश्मिका मंदाना का टूटा दिल( Rashmika Mandanna)
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक खबर को री-शेयर करते हुए लिखा है 'इसने मेरा दिल तोड़ दिया'
राम चरण( Ram Charan)
साउथ एक्टर रामचरण ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा 'पहलगाम में हुए आतंकी हमले से स्तब्ध और दुखी हूं। ऐसी घटनाओं का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।
अल्लू अर्जुन( Allu Arjun)
अल्लू अर्जुन ने पोस्ट करते हुए लिखा कि बेहद दुखद घटना, इतनी सुंदर जगह और वहाँ के इतने अच्छे लोग। सबके साथ बहुत बुरा हुआ, इस आतंकी हमलें की निंदा करनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
3 महीने पहले ही पहलगाम गए थे नानी
एक्टर नानी ने बताया कि मैं करीब 200 लोगों के साथ पहलगाम गया था, वह बहुत ही सुंदर जगह है। वहाँ पर आतंकी हमले ने दिल तोड़ दिया। क्यों हुआ ऐसा उन्होंने सवाल किया।
चिरंजीवी
सुपरस्टार चिरंजीवी ने हमले की निंदा करते हुए पोस्ट किया है उन्होंने लिखा कि 26 निर्दोष लोगों की हत्या हुई। मैं इस हमलें की कड़ी निंदा करता हूं। मासूम लोगों की जान गई उनका परिवार टूट गया, उनके साथ मेरी सभी सवेंदनाएं हैं।
विजय देवरकोंडा को याद आया कश्मीर
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले कश्मीर में अपना जन्मदिन मनाया था और जो कल हुआ वह बहुत शर्मनाक घटना है।
