Oviya Private Video Leaked: बिग बॉस तमिल सीजन 1 की ओविया हाल ही में काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कुछ दिनों पहले उनका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था, जिसके बाद लोग उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे थे। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुप्पी तोड़ी है। आइए देखते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी ऐसी कौन सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
ओविया हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस का साथ दिया था और बताया था कि ये वीडियो डीपफेक था, लेकिन ओविया ने इन अफवाहों का सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी उंगलियों को क्रॉस किए हुए एक फोटो पोस्ट की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही है।
बिग बॉस तमिल का बनीं थी हिस्सा
बता दें ओविया को हेलेन नेल्सन के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। ओविया पहली बार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 2007 में फिल्म कंगारू में नजर आईं थी। फैंस ने एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया था। ओविया बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में भी शामिल हुई थी, लेकिन हेल्थ खराब होने के कारण वो बीच शो से ही घर वापस आ गई थी।
