Ram Charan Sent An Elephant To Raha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में है। बता दें जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है, लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। फैंस को जिगरा कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म के प्रमेशन के दौरान एक्ट्रेस ने राम चरण का एक किस्सा सुनाया था और बताया था कि एक्टर ने राहा के नाम का एक हाथ गोद लिया है।
आलिया भट्ट फिल्म आरआरआर में राम चरण के साथ नजर आई थी। हाल ही में प्रमोशन के दौरान अलिया ने बताया कि रामचरण ने राहा के नाम पर एक हाथी गोद लिया है। आलिया ने एक मजेदार किस्सा सुनाया एक्ट्रेस ने कहा- राहा के जन्म के बाद वो अपने बिल्डिंग के नीचे वॉक कर रही थी तभी एक शख्स आकर उनसे कहा कि रामचरण सर ने राहा के लिए एक हाथी भेजा है तो आलिया को झटका लगा था कि रामचरण ने असली का बड़ा हाथी भेज दिया है। एक्ट्रेस सोचने लगी कि उनके सामने एक बड़ा सा हाथी आ रहा होगा।
एली के साथ खेलती है राहा
एक्ट्रेस ने बताया कि वो हाथी असली का नहीं बल्कि लकड़ी का हाथी था। असली हाथी को रामचरण ने गोद लेने के बाद गांव भेज दिया था और उसका नाम राहा रखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि आरआरआर स्टार रामचरण का ये बहुत अच्छा जेस्चर था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो लकड़ी वाले हाथी का नाम एली रखी हैं। एली पांचवी मंजिल पर इाइनिंग टेबल के पास है अक्सर राहा उसके साथ खेलती है।
रामचरण की फिल्म की बदली रिलीज डेट
रामचरण जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ फिल्म गेमचेंजर में नजर आएंगे। ये फिल्म पहले 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण अब ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी।
