साउथ मूवीज

अब धनुष के पिता ने अजित कुमार के फिल्म प्रोड्यूसर को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, जानें क्या है मामला

धनुष ने कुछ समय पहले नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री पर कॉपी राइट का आरोप लगाया था। अब धनुष के पिता यानी कस्तूरी राजा ने गुड बैड अग्ली के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी दी है। हाल ही में इवेंट के दौरान उन्होंने फिल्म निर्माताओं की आलोचना की कि वे पुरानी यादों पर बहुत अधिक निर्भर रहते हुए नई फिल्मों में पुराने गानों का यूज करते हैं।

Image

Dhanush father threatens Ajith Kumar

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म गुड बैड अग्ली हाल ही में यानी 8 मई 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अजित कुमार की इस फिल्म को आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित किया गया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म मुश्किलों में घिर रही है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने हाल ही में पुष्टि की कि वह बिना अनुमति के अपने तीन गानों पंजू मिट्ठई , ओथा रुबा थारेन और थूटुवलाई इलाई अराची का न्यूज करने के लिए गुड बैड अग्ली के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। अब कस्तूरी राजा का ये बयान सुनकर अजित कुमार के फैंस को चिंता हो रही है। हाल ही में एक इवेंट में बोलते हुए, उन्होंने नई पीढ़ी के फिल्म निर्माताओं की आलोचना की कि वे पुरानी यादों पर बहुत अधिक निर्भर रहते हुए नई फिल्मों में पुराने गानों का यूज करते हैं - अक्सर मूल निर्माताओं से अनुमति लिए बिना।

इलैयाराजा की टीम ने की थी 5 करोड़ रुपये की मांग

कुछ समय पहले इलैयाराजा की टीम ने गुड बैड अग्ली फिल्म में उनके गाने "इलमई इधो इधो," "एन जोड़ी मांजा कुरुवी," और "ओथथा रूवा" में बिना अनुमति से धुन यूज करने के लिए गुड बैड अग्ली के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था। साथ ही इलैयाराजा की टीम ने फिल्म के निर्माताओं से 5 करोड़ रुपये का मुआवजा, लिखित माफी और संबंधित गानों को तुरंत हटाने की मांग की थी।

गुड बैड अग्ली के निर्माताओं ने दिया था जवाब

इलैयाराजा की टीम को जवाब देते हुए गुड बैड अग्ली के निर्माताओं ने कहा था कि-"फिल्म में इस्तेमाल किए गए गानों के लिए सभी म्यूजिक लेबल से अनुमति ले ली है। लेबल के पास अधिकार हैं, इसलिए हमने प्रोटोकॉल का पालन किया है और उनसे एनओसी ली है। हमने नियमानुसार काम किया है।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article