अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 ( pushpa 2) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। बता दें थिएटर के बाद अल्लू अर्जुन की फिल्म ओटीटी पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन साड़ी पहनते भी नजर आए हैं, लेकिन इससे पहले भी एक और फिल्म थी, जिसमें अल्लू ने एक महिला की तरह कपड़े पहना था। आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म थी।
पुष्पा 2 से पहले अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्म गंगोत्री में एक महिला के रूप में नजर आए थे। यह फिल्म अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने सिम्हाद्री का रोल प्ले किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अल्लू अर्जुन की फिल्म गंगोत्री को के राघवेंद्र राव ने निर्देशित किया था। अल्लू अर्जुन की फिल्म गंगोत्री और पुष्पा 2 दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
कितना हुआ था पुष्पा 2 का कलेक्शन
पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। पुष्पा 2 को 400-500 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म पुष्पा 2 की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 171.25 करोड़ के साथ हुई थी। इस फिल्म ने 1233 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1860 करोड़ के आसपास कमाई की थी। ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कलेक्शन 271 करोड़ के आसपास हुआ है। अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म ‘गंगोत्री’ से अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं अल्लू की दूसरी फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का नाम ‘आर्या’ था।
