साउथ मूवीज

निविन पॉली ने Sexual Harassment के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं'

हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर तहलका मच गया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से लगातार सेक्सुअल हैरेसमेंट और कास्टिंग काउच के मामले सामने आते जा रहे हैं। हाल ही में मलयालम एक्टर निविन पॉली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था।

Image

Nivin Pauly

हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर तहलका मच गया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से लगातार सेक्सुअल हैरेसमेंट और कास्टिंग काउच के मामले सामने आते जा रहे हैं। हाल ही में मलयालम एक्टर निविन पॉली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था। अब आरोप लगने के बाद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि मलयालम एक्टर निविन पॉली ने इसपर क्या कहा है।

आरोप गलत है

बता दें एक्टर पर एक महिला ने आरोप लगा था कि एक्टर ने उन्हें फिल्म में एक्टिंग का मौका देने के लिए उनका फायदे उठाए थे। महिला ने अपने बयान में कहा था कि एक्टर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। अब एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि ये झूठी खबर है मुझपर एक लड़की ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह पूरी तरह से झूठ है। मैं इस आरोप को गलत साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं।

दुबई में किया था दुष्कर्म

मैं इस मामले में आवश्यक कदम उठाऊंगा। इस मामले को कानूनी तौर पर निपटाए जाएंगा। बता दें उस महिला ने आरोप लगाया था कि एक्टर ने फिल्म में मौका देने के लिए उनके साथ धोखा दिया था। महिला ने आरोप लगाया था कि एक्टर ने उनके साथ दुबई में दुष्कर्म किया था। महिला ने एक्टर सहित 6 अन्य लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था।

क्या है हेमा कमेटी की रिपोर्ट

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को काम देने के लिए उनसे फिजिकल फेवर माना जाता है। जिस कारण 2019 में रिटायर्ड न्यायमूर्ति हेमा की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। जिसे हमेा कमेटी रिपोर्ट का नाम दिया गया। अब इस मामले में हर दिन नए-नए आरोप एक्टरों पर लग रहे हैं। हाल ही में मलयालम एक्टर निविन पॉली पर ये आरोप लगे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article