साउथ मूवीज

नयनतारा ने पति के साथ जुड़वां बेटों का खेलते हुए वीडियो किया शेयर, बच्चों की क्यूटनेस ने चुराया फैंस का दिल

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन और अपने बच्चों के साथ बिताए गए अनमोल पलों की कुछ झलक शेयर की हैं। आज फादर्स डे की खुशी के मौके पर नयनतारा ने अपने पति और ‘पूरी दुनिया के सबसे अच्छे अप्पा’ विग्नेश शिवन को उनके जुड़वाँ बच्चों के साथ विश करने के लिए एक शानदार वीडियो शेयर किया है।

Image

Nayanthara shares a heartwarming video

नयनतारा साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। फैंस उन्हें देखना बहुत पसंद करते है। हाल ही में नयनतारा अपने पति और दोनों बच्चों के साथ छुट्टियों में कुछ खास पल को बिताने के लिए बाहर गई थी, जिसकी तस्वीरों वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन और अपने बच्चों के साथ बिताए गए अनमोल पलों की कुछ झलक शेयर की हैं। आज फादर्स डे की खुशी के मौके पर नयनतारा ने अपने पति और ‘पूरी दुनिया के सबसे अच्छे अप्पा’ विग्नेश शिवन को उनके जुड़वाँ बच्चों के साथ विश करने के लिए एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही बच्चों की क्यूटनेस फैंस को दीवाना बना रही है।

इस वीडियो में विग्नेश और नयनतारा को अपने प्यारे जुड़वां बच्चों के साथ शानदार समय बिताते हुए देखा जा सकता है। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट करते हिए लिखा है “@wikkiofficial दुनिया के सबसे अच्छे अप्पा को हैप्पी फादर्स डे, हमारी पूरी दुनिया आपके इर्द-गिर्द घूमती है, आप हमारे सबकुछ हैं।”नयनतारा ने उनके जुड़वा बच्चों की ओर से अपना प्यार व्यक्त किया।

इस फिल्म में नजर आएंगी नयनतारा

नयनतारा ने लिखा, “हमारे लिए आपका बिना शर्त प्यार और आप हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं, वह सब कुछ है। हम आपके होने के लिए धन्य हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं अप्पाआआआ- उयिर और उलग।” इस पोस्ट पर फैंस खुब प्यार बरसा रहे हैं। नयनतारा अपनी अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म टेस्ट की तैयारी कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन एस शशिकांत कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता आर माधवन, सिद्धार्थ, मीरा जैस्मीन और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। अब देखना होगा कि नयनतारा की फिल्म कब रिलीज होती है और फैंस इसको कितना प्यार देते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article