साउथ मूवीज

Nayanthara-Vignesh Shivan ने जुड़वा बेटों के साथ सेलिब्रेट की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी, बच्चों के क्यूट पोज ने जीता लोगों का दिल

Nayanthara-Vignesh Shivan: कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आ रही थी कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों के एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसी बीच कपल की एनिवर्सरी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।​

Image

Nayanthara-Vignesh Shivan

Nayanthara-Vignesh Shivan: नयनतारा और विग्नेश शिवन साउथ के बेस्ट कपल में से एक है। नयनतारा को साउथ की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक मना जाता है। ये कपल एक दूसरे पर काफी जान देते नजर आते हैं। हाल ही में कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आ रही थी कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों के एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसी बीच कपल की एनिवर्सरी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। नयनतारा ने लिखा-हमें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। आप मेरे उयिर उलगाम सबसे अच्छे हैं, मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं। इस पोस्ट पर फैंस लगातर कमेंट की बारिश कर रहे हैं।

बच्चों ने जीता दिल

तस्वीरों में उनके जुड़वां बेटे उयिर और उलगाम उनके साथ नाव की सवारी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में कपल अपने बच्चों को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बेटे शर्मीले अंदाज में पोज दे रहे हैं, जो उनकी छुट्टियों के दौरान खींची गई तस्वीर लगती है। इस फोटो पर एक ने लिखा-"जुड़वां लड़कों ने मेरा दिल चुरा लिया"।

कब हुआ था बच्चों का जन्म

दूसरे ने लिखा "आप इन दो प्यारे बच्चों के साथ धन्य हैं"। फैंस करल के अलावा उनके बच्चों को बहुत पसंद कर रहे है। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने बीते साल 9 जून 2023 को शादी की थी। चेन्नई के बाहर महाबलीपुरम में दोनों ने विवाह किया था। दोनों के जुड़वा बेटे भी हैं, जिनका नाम उयिर रुद्रोनिल एन शिवन और उलग ढैवाग एन शिवन है। विग्नेश शिवन और नयनतारा 2022 में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। दंपति ने सरोगेसी के जरिए अपने बेटों का स्वागत किया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article