नागा चैतन्य के बच्चे की मां बनने वाली है शोभिता धुलीपाला!! नागार्जुन ने किया अफवाहों पर रिएक्ट
- Authored by: अर्चना वशिष्ठ
- Updated Dec 17, 2025, 04:50 PM IST
Nagarjuna React on Sobhita Dhulipala Pregnancy Rumours: साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल नागा चैतन्य( Naga Chaitnya) और शोभिता धूलिपाला( Sobhita Dhulipala) जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं, ऐसी अफवाहें हर जगह सुनाई दे रही हैं। इसमें क्या सच है और क्या झूठ यह खुद परिवार के सदस्य ने बताया है।
Nagarjuna React on Sobhita Dhulipala Pregnancy Rumours
Nagarjuna React on Sobhita Dhulipala Pregnancy Rumours: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला की शादी को पूरा एक साल हो गया है। पीछे कुछ दिनों से दोनों को लेकर एक खबर काफी वायरल हो रही है। वो यह कि शोभिता धूलिपाला नागा चैतन्य के बच्चे की मां बनने वाली है। इन रुमर्स पर अभीतक न तो नागा ने और न ही शोभिता ने कुछ रिएक्ट किया था। हालांकि अब नागा चैतन्य के पिता ने इन रुमर्स पर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक बातचीत में दादा बनने की अफवाहों पर जवाब दिया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा
नागार्जुन ने दिया प्रेग्नेंसी की बातों का जवाब
हाल ही में सुमन टीवी से बातचीत में जब उनसे सवाल किया गया कि "वह पापा से दादा बनने जा रहे हैं" इसपर नागार्जुन ने हंसकर रिएक्ट किया। उन्होंने इस सवाल को टालने की कोशिश तो की लेकिन दोबारा से यही सवाल सामने आ गया। नागार्जुन( Nagarjuna) ने शोभिता धुलिपाला( Sobhita Dhulipala) की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर जवाब देते हुए कहा कि "सही समय आने पर मैं आपको बताऊँगा"। अब इस जवाब को फैंस पॉजिटिव वे में लेकर चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि शोभिता प्रेग्नेंट हैं और कपल जल्द ही इसका खुलासा कर सकता है। हालांकि फैंस भी चाहते हैं कि शोभिता जल्द से जल्द फैंस को सच बता दे।
बताते चले कि लंबे समय तक डेट करने के बाद नागा चैतन्य( Naga Chiatnya) और शोभिता ने 2024 में शादी कर ली थी। हैदराबाद में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी , 2025 में कपल की शादी को एक साल हो गया है। दोनों ने शादी की सालगिरह पर खूबसूरत वेडिंग वीडियो भी शेयर की थी। दूसरी तरफ एक्टर नागार्जुन ने भी अपने बहु और बेटे को सालगिरह की बधाई देते हुए पोस्ट किया था। अब फैंस को केवल इनकी प्रेग्नेंसी की घोषणा का इंतजार है।