साउथ मूवीज

समांथा संग तलाक के बाद डिप्रेशन से जूझे थे नागा चैतन्य, पिता का बयान सुन भड़के लोग ने पूछ डाला ये सवाल

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं अब नागार्जुन का बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। नागार्जुन ने बताया था कि तलाक के बाद उनके बेटे का इससे बाहर आना आसान नहीं था। इस बयान पर लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Naga Chaitanya

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य ने पहली बार सामंथा संग तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। वहीं अब नागार्जुन का बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। नागार्जुन ने बताया था कि तलाक के बाद उनके बेटे का इससे बाहर आना आसान नहीं था। अब यूजर्स एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि लोग क्या बोल रहे हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता के बारे में बात करते हुए हुए नागार्जुन ने कहा था मुझे खुशी है कि बेटा फिर से खुश है। उन्होंने खुलासा किया कि सामंथा के साथ चैतन्य का तलाक उनके और उनके पूरे परिवार के लिए आसान नहीं था। तलाक ने नागा चैतन्य को डिप्रेशन दिया था। नागार्जुन ने कहा था "नागा चैतन्य को फिर से खुशी मिल गई है। वह बहुत खुश है। मैं भी खुश हूं। यह समय नागा चैतन्य और मेरे परिवार के लिए आसान नहीं रहा है। सामंथा से अलग होने के कारण वह बहुत उदास हो गया था। मेरा लड़का अपनी भावनाएं किसी को नहीं दिखाता। लेकिन मुझे पता था कि वह डिप्रेशन में था।"

हर कोई जानता है कि कौन अभी भी डिप्रेशन में है

अब एक्टर के इस बयान के बाद लोग उन्हे ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-"उसके पूरे परिवार को शर्म आनी चाहिए, वे ऐसे बात कर रहे हैं जैसे कि उसे कोई तकलीफ ही नहीं हुई हो। सैम के लिए अच्छा है कि उसने उन्हें छोड़ दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा-"हर कोई जानता है कि कौन अभी भी डिप्रेशन में है और कौन आगे बढ़ गया है।" तीसरे ने कहा-" वाह वे कितने सहानुभूति पाने वाले हैं ।सचमुच कोई किसी के प्रति इतना मतलबी कैसे हो सकता है। सामंथा के लिए दुख हो रहा है। उसने बहुत अच्छा कदम उठाया।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article