साउथ मूवीज

Naga Chaitanya ने शादी से पहले ही बच्चों को लेकर कही ये बात, इस महीने लेंगे सात फेरे!

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। नागा चैतन्य शोभिता धुलिपाला के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार कपल अगले महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच नागा चैतन्य जल्द ही ​राणा दग्गुबाती के शो का हिस्सा बनने वाले हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Naga Chaitanya

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी खूब ट्रेंड में है। फैंस कपल की शादी का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अपनी शादी की चर्चा के बीच एक्टर ने हाल ही में अपने बच्चों को लेकर कुछ बातें कही है, जो तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने अपने बच्चों को लेकर क्या कहा है।

राणा दग्गुबाती जल्द ही अपने नए शो TheRanaDaggubatiShowOnPrime में नजर आने वाले हैं। एक्टर का ये शो 23 नंवबर से शुरू होने वाला है। हाल ही में इस शो से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, सिद्धु जोनलगड्डा, श्री लीला, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा मेहमान बनकर शो में आते नजर आ रहे हैं। राणा दग्गुबाती के इस शो में कई पॉपुलर सेलेब्रिटीज बातचीत और मजेदार एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगे।ये शो हर शनिवार को आएंगा। यह शो भारत में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर देखा जा सकेगा।

हैप्पी मैरिड और कपल्स ऑफ किड

हाल ही में सामने आए ट्रेलर में नजर आ रहा है कि राणा दग्गुबाती नागा चैतन्य से पंहुते हैं कि आप अपनी होने वाले परिवार को कैसे देखते हैं। इसपर एक्टर ने कहा-हैप्पी मैरिड और कपल्स ऑफ किड। इस बात को सुनकर राणा दग्गुबाती कहते हैं कितने कपल्स ऑफ किड 2-4। इस बात को सुनकर एक्टर बहुत हंसते हैं। अब राणा दग्गुबाती की बात जमकर वायरल हो रही है।

नागा चैतन्य की आने वाली फिल्म

नागा चैतन्य जल्द ही थंडेल में नजर आने वाले हैं। नागा चैतन्य के साथ इस फिल्म में साई पल्‍लवी भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों पर आधारित है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article