साउथ मूवीज

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला एक फिल्म में आएंगे नजर? एक्टर ने बताया क्या है उन दोनों के बीच कॉमन

Sobhita And Naga Chaitanya: नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थंडेल' को लेकर बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में नागा चैतन्य ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर विस्तार से चर्चा की है। आइए जानते हैं कि नागा चैतन्य ने क्या कहा है।

Image

sobhita and naga chaitanya

Sobhita And Naga Chaitanya: नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थंडेल' को लेकर बिजी चल रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'थंडेल' को चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। ये फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शादी के बाद नागा की ये पहली फिल्म है। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए टीम जोरदार प्रमोशन कर रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर विस्तार से बात की है। एक्टर से पूछा गया कि उनका शादी के बाद जीवन कैसा रहा है, इसे एक शब्द में एक्टर ने 'शानदार' बताया। बता दें नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिंसबर 2024 को शादी की थी। एक्टर ने कहा कि उन्हें शादी किए सिर्फ कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन वो हर समय वर्क-लाइफ बैलेंस करके रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा गुण है जो उन दोनों में समान है और शायद यही कारण है कि वे पहली बार एक-दूसरे से जुड़े थे।

नागा चैतन्य शोभिता संग आएंगे फिल्म में नजर

नागा चैतन्य ने बताया कि वो और शोभिता एक ही जगहें से हैं, लेकिन दोनों शहर-शहर से बड़े हुए हैं, लेकिन दोनों के बीच जो सिनेमा का प्यार वो उन्हें जुड़ने में मदद करता है। नागा चैतन्य से जब पूछा गया कि उन्हें शोभिता धूलिपाला संग काम करने का मौका मिलेगा तो वो करेंगे। इस पर एक्टर ने कहा-"इस मामले पर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है, अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट उनके पास आती है, तो वे निश्चित रूप से इसपर काम करेंगे।"

कब हुई थी कपल की शादी

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी की थी। बता दें दोनों ने 08 अगस्त 2024 को सगाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article