Peddi Movie Update: साउथ के स्टार एक्टर राम चरण अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी पेड्डी की वजह से चर्चा में है। इस मूवी में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगे। फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अब मूवी ये खबर सामने आई है कि राम चरण की मूवी में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
पेड्डी में धमाल मचाएंगी ये एक्ट्रेस
राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी अब अगले महीने थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। निर्देशक बुची बाबू सना की इस फिल्म में मृणाल ठाकुर स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ सकती हैं। Glute की रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर फिल्म में एक डांस नंबर में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ डांस करती दिख सकती हैं। हालांकि अभी मेकर्स ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म गांव में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट पर आधारित है। मेकर्स ने पहले ही दो गाने 'चिकरी चिकरी' और 'राई राई रा रा' रिलीज कर चुके हैं। अब खबर है कि 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का नया टीजर रिलीज हो सकता है, जो पहले फिल्म की रिलीज डेट थी।
पेड्डी में ये स्टार्स आएंगे नजर
फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी हैं। पेड्डी के बाद राम चरण सुकुमार के साथ आरसी17 पर काम करेंगे। मृणाल ठाकुर अभी फिल्म डकैत की प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। वे वरुण धवन और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में भी नजर आएंगी। बताते चलें कि मृणाल ठाकुर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
