Mrunal Thakur and Dhanush Wedding: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में फिल्मों की रिलीज से ज्यादा लोगों को लिंकअप की खबरों से एंटेरटेन्मेंट मिलता है। जैसा की आपको मालूम है काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। रुमर्स हैं कि मृणाल ठाकुर साउथ एक्टर धनुष को डेट कर रही हैं। ऐसा भी कहा गया कि दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सिरियस हैं। इस बीच बॉलीवुड और साउथ के गलियारे में एक ऐसी खबर उडी जिसे सुन सभी शॉक रह गए। खबर है कि मृणाल और धनुष शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और धनुष (Dhanush) इस 14 फरवरी को सात फेरे लेंगे। साथ ही इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ क्लोज़ फ़्रेंड्स भी शामिल होंगे। ये एक प्राइवेट सेरमनी होगी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में वैलेंटाइन डे वाले दिन मृणाल और धनुष सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे? अभी तक दोनों कलाकारों की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि इस खबर को सुन धनुष और मृणाल के फैंस काफी खुश हुए। कई फैंस ने इसे फेक न्यूज भी करार दिया है लेकिन सभी को रुमर्ड कपल के बयान का इंतजार रहेगा। काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ रही थी लेकीन मृणाल ने धनुष को अपना अच्छा दोस्त ही बताया।
दोनों के अफेयर की खबर तब उड़ी जब फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की स्क्रीनिंग पर धनुष मृणाल को सपोर्ट करने पहुंचे थे। लेकिन एक्ट्रेस ने बताया की अजय ने धनुष को स्क्रीनिंग पर आने का न्योता दिया था। बता दें धनुष और मृणाल में 9 साल उम्र का फासला है। वहीं साउथ एक्टर धनुष का ऐश्वर्या रजनीकांत संग शादी के 20 साल बाद तलाक हुआ। धनुष एक बेटे के पिता भी हैं।
