बॉलीवुड

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' हुई फ्लॉप तो कार्तिक आर्यन ने लौटाई फीस, कर्जे में डूबे मेकर्स को दिया सहारा!

Kartik Aaryan news: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई तो एक्टर ने करीब 15 करोड़ मेकर्स को वापिस लौटा दिए। क्या है ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

gaurav khanna

Kartik Aaryan news: बॉलीवुड दुनिया के जाने-माने कलाकार कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए थे जो बीते साल 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जिसमें कार्तिक संग अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आईं थी। फिल्म रिलीज हुई लेकिन ये जनता के दिल में जगह ना बना पाई। इस बीच खबर सामने आ रही है कि फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने मेकर्स को करीब 15 करोड़ रुपए लौटा दिए।

बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) फिल्म के मेकर्स को 15 करोड़ रुपए फीस लौटा दी ताकि नुकसान का भुगतान हो सके। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है फिल्म 'शहजादा' के फ्लॉप होते ही कार्तिक ने उस दौरान भी फीस लौटाई थी। फिल्म को 90 करोड़ में तैयार किया गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये सिर्फ भारत में लगभग ₹30-32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और कुल मिलाकर ₹49.5 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत की खबर की पुष्टि नहीं करता। अभी तक इस पूरे मामले पर कार्तिक या फिल्म की टीम से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई। कार्तिक आर्यन की फिल्म को 'धुरंधर' ने टक्कर दी जिसके चलते कमाई पर ज्यादा असर पड़ा।

कल उड़ती-उड़ती खबर सामने आई थी कि फिल्म ''तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होते ही कार्तिक आर्यन को करण जौहर की एजेंसी DCAA से बाहर कर दिया गया है। हालांकि इस खबर के बाहर आते ही तुरंत ही करण जौहर की एजेंसी ने बयान जारी करते हुए इस दावे को झूठा बता दिया। एजेंसी ने जानकारी दी की कार्तिक आर्यन और करण जौहर की टीम अब भी एक साथ है और उनके बीच कोई दरार नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article