Drishyam 3 Shooting Start: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद से एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। इन सब के बीच मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी दृश्यम (Drishyam) की तीसरी कड़ी दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपडेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ा क्या नया अपडेट आया है।
शुरू हुई 'दृश्यम 3' की शूटिंग
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। मोहनलाल ने फिल्म दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी जानकारी मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। मोहनलाल ने फिल्म दृश्यम 3 के सेट से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोहनलाल सेट पर पूजा करते नजर आ रहे हैं। मोहनलाल ने इन वायरल हो रही तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मोहनलाल ने लिखा कि 'जॉर्जकुट्टी की दुनिया को फिर से जीवित कर रहे हैं। आज दृश्यम 3 की शुरुआत पूजा से हो रही है।'
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) के डायरेक्शन में बन रही मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 साल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के अलावा मोहनलाल का अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म हैवान (Haiwaan) में कैमियो होने वाला है। इस फिल्म को प्रियदर्शन (Priyadarshan) डायरेक्ट कर रहे हैं। मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
