Mahesh Babu get ED Summon: रियल एस्टेट फ्रॉड के मामले में परिवर्तन निदेशालय ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू( Mahesh Babu) को समन भेजा है। जिसमें उन्हें 28 अप्रैल को हैदराबाद कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। मामला हैदराबाद की दो रियल एस्टेट कंपनियों साईं सूर्या डेवलपर्स और सुराणा प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है। कंपनियों पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। हालांकि महेश बाबू का इससे यह कनेक्शन है कि वह इन दिनों कंपनियों के ब्रांड एंबेस्डर हैं और इसके लिए प्रचार करते हैं।
बताया जा रहा है कि साउथ एक्टर इन दोनों कंपनियों का समर्थन कर रहे थे, जिसके चलते ईडी ने उन्हें निशाने पर लिया है। लेटेस्ट मिली रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने कंपनियों से समर्थन करने के लिए 5.9 करोड़ पहले ही ले लिए थे। अब ईडी महेश बाबू से इस मामले में पूछताछ करने वाली है। साईं सूर्या डेवलपर्स और सुराणा प्रोजेक्ट ने महेश बाबू के प्रचार का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखा किया है। प्रॉपर्टी के मामले में कंपनी में इन्वेस्ट करने वाले लोगों को ठगा गया है, तेलांगना पुलिस के पास हुई एफआईआर में जिक्र किया गया है कि इसमें अधिकतर लेन-देन कैश में किया गया है।भाग्यनगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड के निदेशक नरेंद्र सुराना, साई सूर्या डेवलपर्स के मालिक के सतीश चंद्र गुप्ता और अन्य के खिलाफ तेलंगाना पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।
एक्टर की बढ़ी मुसीबतें
ऐसे केस में फंसने से महेश बाबू( Mahesh Babu) के जीवन मे मुसीबतें बढ़ सकती हैं। क्योंकि उनके पास अभी एसएस राजामौली की बिग बजट मूवी है। साथ ही वह एक दो अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। लीगल केस के चलते उन्हें शूटिंग भी रोकनी पड़ सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि महेश बाबू इस मामले में दोषी हैं या केवल उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
