साउथ मूवीज

महेश बाबू की बेटी सितारा 12 साल की उम्र में करेगी साउथ फिल्मों में डेब्यू!! नम्रता शिरोडकर ने किया खुलासा

महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए है। महेश बाबू की बेटी सितारा कम उम्र से ही बड़ी स्टार बन गई है। इस स्टार किड की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है और फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही उन्होंने अपनी पब्लिक अपीयरेंस और छोटे प्रोजेक्ट्स में काम कर मोटी कमाई कर रही है।

Image

Mahesh Babu daughter Sitara

महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। महेश बाबू की बेटी सितारा कम उम्र से ही बड़ी स्टार बन गई है। इस स्टार किड की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है और फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही उन्होंने अपनी पब्लिक अपीयरेंस और छोटे प्रोजेक्ट्स में काम कर मोटी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि सितारा के डेब्यू पर उनकी मां नम्रता शिरोडकर ने क्या कहा है।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान सितारा से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही फिल्मों में कदम रखेगी। इस प्रश्न पर सितारा ने नहीं बल्कि उनकी मां नम्रता ने जवाब दिया है। नम्रता शिरोडकर ने कहा-"सितारा अभी सिर्फ 12 साल की है, इसलिए हमारे पास इस पर चर्चा करने के लिए बहुत समय है।" सितारा एक जेवेलरी ब्रांड का चेहरा बन चुकी है। टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर उन्हें दिखाया गया था, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की स्टार किड बनी है।

1 करोड़ मिली थी पहली सैलरी

सितारा ने अपने पापा महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पाटा के एक गाने पेनी में भी एक छोटा सा कैमियो किया था। इसके अलावा, उन्होंने फ्रोजन 2 के तेलुगु वर्जन के लिए बेबी एल्सा के किरदार को अपनी आवाज दी थी। सितारा को जेवेलरी ब्रांड के लिए 1 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी। सितारा अभी हैदराबाद के CHIREC इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रही हैं। पिता महेश बाबू एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म SSMB29 के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जा रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article