साउथ मूवीज

Maharaja second trailer: Vijay Sethupathi की खूंखार एक्टिंग देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने, अलग अवतार में दिखे Anurag Kashyap

Maharaja second trailer: विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्टर इस ट्रेलर में पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आए। इस ट्रेलर में विजय सेतुपति एक भयंकर नाई की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में अनुराग कश्यप की झलक भी दिखाई गई है जो एक खूंखार डकैत की भूमिका निभाते दिख रहे हैं।

Image

Maharaja second trailer

Maharaja second trailer: विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज विजय सेतुपति स्टारर महाराजा का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एक्टर इस ट्रेलर में पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आए। इस ट्रेलर में विजय सेतुपति एक भयंकर नाई की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

इस दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत विजय से होती है जो पुलिस स्टेशन में बैठा है और अपनी लक्ष्मी को खोने के बारे में बता रहा है। इसके अलावा ट्रेलर में अनुराग कश्यप की झलक भी दिखाई गई है जो एक खूंखार डकैत की भूमिका निभाते दिख रहे हैं। ट्रेलर सेतुपति के दमदार एक्टिंग दिखाता है, जिसे फैंस भी पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म काफी खास होने वाली है। फैंस अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि ये बदला लेने वाली कहानी फैंस को कितनी अच्छी लगती है।

विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म

विजय सेतुपति स्टारर आगामी क्राइम-थ्रिलर निथिलन स्वामीनाथन द्वारा निर्देशित है। जवान अभिनेता के अलावा, महाराजा में ममता मोहनदास, अभिरामी, अनुराग कश्यप, भारतीराजा और मुंशीकांत जैसे अन्य प्रमुख कलाकार भी होंगे। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म विजय सेतुपति के लिए कुछ ज्यादा ही खास है क्योंकि यह बतौर अभिनेता उनकी 50वीं फिल्म है।

लक्ष्मी को वापस पाने की कोशिश

महाराजा की कहानी एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने घर में चोरी होने के बाद बदला लेना चाहता है, पुलिस को बताता है कि उसकी लक्ष्मी को चुरा लिया गया है, जिससे उन्हें यह समझ में नहीं आता कि यह कोई व्यक्ति है या कोई वस्तु। फिल्म में आगे उसकी लक्ष्मी को वापस पाने की कोशिश को दिखाया गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article