LOVE INSURANCE KOMPANY: निर्देशक विग्नेश शिवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है। विग्नेश शिवन के इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन भी नजर आने वाले है। ये फिल्म पहले विवाद में घिरी थी, लेकिन अब इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है। साथ ही इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। 'लव इंश्योरेंस कॉरपोरेशन' (एलआईसी) का नाम बदलकर अब 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (एलआईके) रख दिया गया है।
आज प्रदीप रंगनाथन अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी खुशी में मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है। 'लव इंश्योरेंस कंपनी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन के अलावा कृति शेट्टी और एसजे सूर्या, गौरी जी किशन और योगी बाबू भी नजर आएंगे।
प्रोडक्शन हाउस को फिल्म में बदलाव का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार कुछ महीने पहले यह फ्लोर पर आ गई। शुरुआत में विग्नेश शिवन ने फिल्म का टाइटल 'LIC' उर्फ 'लव इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन' रखने का प्लान बनाया था, लेकिन विवादों के बाद इसका नाम बदला गया।
नयनतारा की राउडी पिक्चर्स
बता दें 'लव इंश्योरेंस कंपनी' का निर्देशन नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण विग्नेश शिवन और उनकी पत्नी नयनतारा के राउडी पिक्चर्स और ललित कुमार के सेवन स्क्रीन स्टूडियो द्वारा किया गया है।
