साउथ मूवीज

Kubera Teaser: कुबेर के टीजर में धनुष को पहचानना हुआ मुश्किल, नागार्जुन-रश्मिका का अवतार देख आपको लगेगा झटका

Kubera Teaser: धनुष (Dhanush) की फिल्म 'कुबेर' (Kubera) का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। धनुष (Dhanush) की फिल्म 'कुबेर' की कहानी एक बेघर आदमी की है, जो मुंबई की धारावी झुग्गियों में रहता है, लेकिन धीरे-धीरे वो माफिया नेता बन जाता है।

Image

Kubera Teaser

Kubera Teaser: धनुष (Dhanush) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और नागार्जुन (Nagarjun) की फिल्म 'कुबेर' (Kubera) का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। 'कुबेर' के टीजर में धनुष का अवतार कभी अलग लग रहा है। एक नजर में एक्टर को पहचानन भी मुश्किल हो रहा है। टीजर देखकर लग रहा है कि फिल्म 'कुबेर' में धनुष का दो रोल है।

धनुष (Dhanush) की फिल्म 'कुबेर' की कहानी एक बेघर आदमी की है, जो मुंबई की धारावी झुग्गियों में रहता है, लेकिन धीरे-धीरे वो माफिया नेता बन जाता है। फिल्म के 52 सेकंड के टीजर वीडियो में सभी की पहली झलक सामने आई। धनुष का टीजर में दो अलग-अलग लुक नजर आ रहा है। एक लुक में वो झुग्गी में रहने वाले दिखाई दे रहे हैं वही दूसरे लुक में एक्टर पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहे हैं। 'कुबेर' को नेशनल अवॉर्ड विनर शेखर कमुल्ला ने डायरेक्ट किया है।

एक यूजर ने लिखा- "कुबेर ब्लॉकबस्टर रायण के बाद धनुष की अगली फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।" दूसरे ने कहा-"धनुष की एक्टिंग बीस्ट लेवल पर है"। तीसरे ने कहा- "मैंने अभी कुबेर की झलक देखी और यह बेहद दिलचस्प है। खासतौर पर निर्देशक शेखरकम्मुला कैसे बिल्कुल साधारण लड़की के अवतार में Rashmika Mandanna को प्रदर्शित किए है, यह वास्तव में मनमोहक है और मैं इसके लिए निर्देशक की सराहना करना चाहूंगी। उसका रूप, चेहरे के भाव सब शानदार।"

चौथे ने कहा-"राष्ट्रीय पुरस्कार लोड हो रहा है" पांचवें का कहना है कि-"कुबेरा टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसीलिए हमने देवी श्री प्रसाद को संगीत जादूगर कहा है। सर, आपने इसे अपने जादू से हिला दिया था।" कुबेर अपना अपना बेस्ट देगी। मैं सचमुच Kubera के लिए उत्साहित हूं। सचमुच अन्ना फिर से आपकी महिमा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article