साउथ मूवीज

Salaar 2 में Kiara Advani करेगी आइटम सॉन्ग ! "गेम ऑफ थ्रोन्स" के पैमाने की होगी Prabhas की फिल्म

Kiara Advani in Salaar 2 : खबर सामने आई है कि बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) फिल्म में नजर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार सालार पार्ट 2 में कियारा आइटम सॉन्ग करती नजर आ सकती है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर

Image

Kiara Advani in Salaar 2

Kiara Advani in Salaar 2 : साउथ सुपरस्टार प्रभास( Prabhas) की फिल्म सालार( Salaar) ने इस साल फैंस के दिलों पर राज किया था। प्रशांत नील ( Prashant Neel) की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म हिट होने के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा भी कर दी थी । अब खबर सामने आ रही है कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी अहम किरदार में नजर आ सकती है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर

प्रशांत नील निर्देशित फिल्म 'सालार' का पार्ट 2 तैयारी में है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होने वाला है जिसकी तैयारियों में प्रभास ( Prabhas) से लेकर सालार की पूरी टीम लगी हुई है। अब खबर सामने आई है कि बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) फिल्म में नजर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार सालार पार्ट 2 में कियारा आइटम सॉन्ग करती नजर आ सकती है। गाने का टाइटल "शौर्यंगा पर्व" होने वाला है जिसमें कियारा आडवाणी ठुमका लगाती नजर आ सकती है। हालांकि अभी कियारा आडवाणी की फिल्म में होने की खबर पर मेकर्स ने कोई पुष्टि नहीं की है।

वहीं निर्माता विजय किरागांदुर ने बताया है कि सालार 2 "गेम ऑफ थ्रोन्स" के पैमाने और कहानी के बराबर होगा, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ जाएंगी। सालार 2 की शूटिंग अगले साल पूरी हो जाएगी जिसके बाद वह 2025 में रिलीज हो सकती है। प्रभास की फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article