Mohanlal New Movie: साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मोहनलाल की एक के बाद एक फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। मोहनलाल की इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर कई अपडेट्स भी सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच मोहनलाल का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा की जा रही थी, अब इसका ऐलान हो गया है। मोहनलाल इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार के साथ धमाल मचाने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म की डिटेल्स।
साथ नजर आएंगे मोहनलाल-पृथ्वीराज सुकुमारन
एक्टर मोहनलाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म है। मोहनलाल की इस फिल्म का अधिकारिक ऐलान भी हो गया है। एम्पुरान (Empuraan) के बाद अब खलीफा (Khalifa) का ऑफिशियल अनाउंसमेंट आ गया है। इस फिल्म में मलयालम के दो सबसे बड़े सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। सबसे बड़ा ट्विस्ट ये कि मोहनलाल पृथ्वीराज के दादाजी का रोल निभाएंगे। इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो है। मोहनलाल ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक धांसू कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट पर मोहनलाल के फैंस जमकर कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
मोहनलाल इन फिल्मों में आएंगे नजर
एक्टर मोहनलाल इस फिल्म के अलावा अपनी और भी अपकमिंग मूवीज के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। दृश्यम 3 (Drishyam 3) और वृषभ (Vrushabha) जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पृथ्वीराज के साथ उनकी यह जोड़ी मलयालम सिनेमा के इतिहास में एक यादगार पल बनने वाली है। खलीफा दो पार्ट्स में रिलीज होगी और पहला पार्ट ओणम 2026 में आएगा। फैंस अभी से काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म खलीफा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
