साउथ मूवीज

Keerthy Suresh wedding: दो रीति रिवाजो से सात फेरे लेंगी कीर्ति सुरेश, इस दिन से शुरू होगी शादी की रस्में

Keerthy Suresh wedding: कीर्ति सुरेश जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कीर्ति सुरेश अपने 15 साल के प्यार को अब शादी के बंधन में बदलने वाली हैं। हाल ही में आईं रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस दो रीति रिवाजो से सात फेरे लेने वाली है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के शादी की रस्में कब शुरू होगी।

Image

Keerthy Suresh wedding

Keerthy Suresh wedding: कीर्ति सुरेश जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कीर्ति सुरेश अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ नया जीवन शुरू करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी गोवा में होने वाली है। इस शादी में केवल परिवार के करीबी और दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। हाल ही में आईं रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस दो रीति रिवाजो से सात फेरे लेने वाली है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की शादी की रस्में कब शुरू होने वाली है।

एक रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की शादी 10-12 दिसंबर को गोवा में होने वाली है। ये शादी दो रीति रिवाज से होने वाली है। ताकि दोनों परिवार अपने रस्में पूरी कर सके। बता दें कीर्ति सुरेश की शादी हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से होगी। जानकारी के अनुसार हिंदू रिवाज से शादी 12 दिसंबर की सुबह होगी, जिसके एक्ट्रेस पारंपरिक मदीसर साड़ी पहनने वाली हैं। हिंदू शादी के बाद उसी दिन चर्च में ईसाई रिवाज से शादी होगी, जो सूर्यास्त के समय होगी।

कब हुई थी मुलाकात

रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के शादी की रस्में 10 दिसंबर को शुरू हो जाएगी। 11 दिसंबर की सुबह संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। ईसाई रिवाज की शादी के दौरान कीर्ति और एंटनी पेस्टल और बेज कलर के ड्रेस में नजर आने वाले हैं। कीर्ति और एंटनी 15 साल से रिलेशनशिप में है। दोनों की मुलाकात स्कूल के समय हुई थी। कीर्ति सुरेश ने 27 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस के साथ एंटनी थाटिल नजर आ रहे थे। इस फोटो में आतिशबाजी जलाते हुए दिखाई दे रही थी। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था-"15 साल और गिनती जारी है। यह हमेशा से रहा है एंटनी x कीर्ति।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article