साउथ मूवीज

Kantara Chapter 1: फिल्म के सेट पर क्यों पलटी 30 लोगों से भरी नाव, मेकर्स ने दी होने वाली दुर्घटनाओं पर सफाई

No Accident on Kantara Chapter 1 Set: फिल्म के सेट पर लगातार हो रही घटनाओं पर अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है। कांतारा पार्ट 2 की शूटिंग मणि जलाशय में चल रही है। मेकर्स ने बताया कि बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने इसपर सफाई दी है।

Image

No Accident on Kantara Chapter 1 Set

No Accident on Kantara Chapter 1 Set: ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग मूवी कांतारा चैप्टर 1 पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के सेट पर एक के बाद एक ऐसी घटनाएं हो रही है जिसे सुनकर हर कोई परेशान हो गया। सेट पर पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी वहीं अब दो दिन पहले खबर आई थी कि सेट पर नाव पलट गई। सेट पर नाव पलटने से 30 लोग घायल हो गए। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था और सब यही सोचने पर मजबूर हो गए थे कि ये क्या हो रहा है। वहीं अब फिल्म के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने हादसे पर सफाई देते हुए बताया है असल में क्या हुआ था।

कांतारा चैप्टर 1 के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आदर्श जे.ए ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सेट पर ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। वो नाव शूटिंग के लिए बनाई गई थी, उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान की वजह से वह नाव पलट गई थी। जब ये हादसा हुआ उस समय कोई नहीं था और वहाँ शूटिंग भी नहीं हो रही थी। सेट पर किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर ऐसा होता तो हम शूटिंग जारी नहीं रखते, उन्होंने हादसे की खबर को गलत बताया है।

वहीं बात करें फिल्म पर हुई मौत की तो शूटिंग के ही दौरान दो जूनियर आर्टिस्ट का देहांत हो चुका है। एक आर्टिस्ट का एक्सीडेंट हो गया था और दूसरे को हार्ट अटैक आ गया था। लगातार आ रही ऐसी खबरों से फैंस भी अब परेशान हो गए हैं। फिल्म रिलीज की बात करें तो यह 2 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट 2022 में आया था जो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article