अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब बस 5 दिन के बाद ये फिल्म रिलीज होने वाली है। वही विष्णु मांचू की बहुचर्चित पौराणिक फिल्म कन्नप्पा का भी फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। कन्नप्पा 14 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने अपने पैर 'पुष्पा 2' के कारण पीछे कर लिए हैं। अब ये फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।
विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा में प्रभास भी नजर आने वाले हैं, जिस कारण फैंस का एक्ससिटेमेंट लेवल और ज्यादा बढ़ गया है। ये फिल्म पहले दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म को लेकर विष्णु मांचू ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें एक्टर ने कहा-"अल्लू अर्जुन और उनकी फिल्म एक ही समय पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन उनकी फिल्म की रिलीज की तारीख में बदलाव हुआ है। ये बदलाव वीएफएक्स के कामों के कारण हुआ है।
पोस्ट-प्रोडक्शन का काम नहीं हुआ पूरा
विष्णु मांचू ने कहा कि "हम कन्नप्पा को अगस्त में रिलीज करना चाहते थे, लेकिन यह संभव नहीं था। लेकिन हमने इसे कम से कम दिसंबर में लाने का सोचा। लेकिन वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।" एक्टर का कहना है कि मेकर्स जनता के सामने एक शानदार फिल्म रखना चाहते थे। जिस कारण मेकर्स अप्रैल 2025 की रिलीज़ डेट तय करने का फैसला किए हैं।
प्रभास और अक्ष्य कुमार भी आएंगे नजर
अब फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी, जिस कारण फिल्म का टकराव पुष्पा 2 और राम चरण की गेम चेंजर से नहीं होगा। इस फिल्म में विष्णु मांचू के अलावा प्रभास, मोहनलाल, काजल अग्रवाल और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे शामिल है।
