साउथ मूवीज

Kanguva: खुले बाल लंबे पंख और खतरनाक अंदाज में दिखे Suriya, कंगुवा ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Kanguva: कंगुवा 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से सुर्या का नए अवतार देखने को मिल रहा है, जिसमें वो बहुत ही खतरनाक नजर आ रहे हैं।

Image

Kanguva

Kanguva: सूर्या अपनी आने वाली फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से सुर्या का नए अवतार देखने को मिल रहा है, जिसमें वो बहुत ही खतरनाक नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि कंगुवा का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।

कब रिलीज होगा ट्रेलर

कंगुवा के निर्माता, स्टूडियो ग्रीन ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें सूर्या नजर आ रहे हैं । एक्टर पहचान में नहीं आ रहे थे, वे बहुत ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके लंबे-लंबे पंख भी दिखाई दे रहे हैं। निर्माताओं ने इसके ट्रेलर की रिलीज की तारीख 12 अगस्त, 2024 तय की है। पोस्ट के साथ कैप्शन में आगे लिखा है, "अब इंतज़ार खत्म हो गया है। गौरव का समय आ रहा है, एक ऐसे जश्न के लिए तैयार हो जाइए जैसा पहले कभी नहीं हुआ। शानदार #KanguvaTrailer 12 अगस्त से आपके लिए तैयार है।"

सात रोल में नजर आएंगे सूर्या

फिल्म में बॉबी देओल, दिशा पटानी भी नजर आएंगे। वही जगपति बाबू, योगी बाबू जैसे प्रसिद्ध अभिनेता और अन्य लोग इस फिल्म का हिस्सा होंगे। दिलचस्प बात यह है कि सूर्या फिल्म में सात अलग-अलग भूमिकाएं निभाएंगे। कंगुवा के अलावा, सूर्या अपनी एक अन्य फिल्म की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक सूर्या 44 है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article