साउथ मूवीज

kalki 2898 ad trailer: कल्कि 2898 एडी का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कमल हासन का लुक देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

kalki 2898 ad trailer: साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर करीब 3 मिनट 02 सेकंड लंबा है। ट्रेलर में कई सरप्राइज लुक्स हैं , जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। इस ट्रेलर में कमल हासन को बहुत ही अलग लुक में दिखाया गया है, जिसे देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

Image

Kalki 2898 AD trailer

kalki 2898 ad trailer: कल्कि 2898 एडी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी को धमाकेदार अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। ट्रेलर करीब 3 मिनट 02 सेकंड लंबा है। ट्रेलर में कई सरप्राइज हैं, जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं।

कमल हासन का लुक

'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर आज शाम 7.15 बजे रिलीज हुआ। बता दें 40 मिनट में करीब 7 लाख लोगों ने इस ट्रेलर को देख लिया है। फिल्म में प्रभास, दीपिका, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। कमल हासन फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं जो काफी भयानक नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन भाषा में रिलीज होगी फिल्म

कल्कि 2898 AD में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में हैं। अब फैंस बस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। कल्कि 2898 एडी तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो रही है।

प्रभास के साथ रोमांटिक सीन में दीपिका

दिलचस्प बात यह है कि यह विज्ञान-फाई फिल्म दीपिका की मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ पीकू और आरक्षण के बाद तीसरी फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म से दीपिका का नया लुक सामने आया था जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। ट्रेलर में दीपिका का नया लुक देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं। इस लुक में दीपिका प्रेगनेंट नजर आ रही हैं। कल्कि 2898 AD 27 जून को रिलीज होने वाली है। फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है क्योंकि इस फिल्म में एक साथ कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article