कल्कि 2898 AD जब से रिलीज हुई है। ये फिल्म फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया था तो कुछ लोग इस फिल्म को जमकर ट्रोल किया था। इस फिल्म में बड़े से बड़े सितारे थे जिस कारण ये फिल्म और ज्यादा खास बन गई। इस फिल्म में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण नजर आए थे। हाल ही में ऐसी अफवाहे है कि थिएटर और नेटफ्लिक्स पर इसकी सफल रिलीज के बाद, फिल्म को ऑस्कर 2025 में नॉमिनेशन मिल गया है।
रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की इस फिल्म को ऑस्कर 2025 में बेस्ट वीएफएक्स के लिए चुना गया है। बता दें इस फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स दिखाए गए हैं। साथ ही फैंस ने इस फिल्म के एक्शन सीन्स को भी बहुत पसंद किया था। एक हॉलीवुड रिपोर्ट के अनुसार ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन लिस्ट में कल्कि 2898 AD को पहले 26 नामों में भी जगह नहीं मिली। कल्कि 2898 AD ऑस्कर रेस में शामिल हो भी जाएगी तो इसे अंतिम लिस्ट दिसंबर से पहले जारी नहीं की जाएगा।
कब रिलीज होगी फिल्म
प्रभास की फिल्म को 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन मिला था। ये फिल्म पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म को 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। कल्कि 2898 AD का हिंदी वर्जन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
