रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म वेट्टैयन की सफलता का आनंद ले रहे हैं। बता दें एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फैंस एक्टर की फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। इसी बीच एक खबर आ रही है कि रजनीकांत के घर बारिश का पानी घुस गया है। जिस कारण पूरा इलाका पानी-पानी हो गया है।
बता दें चेन्नई में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण हर जगह पानी भर गया है। वही रजनीकांत के घर भी पानी भर गया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें इतने पॉश इलाके में भी पानी भरने के कारण फैंस हैरान हो रहे हैं। सुपरस्टार का घर चेन्नई के पॉश एरिया में है। अब इतना पानी भरने के बाद अधिकारियों ने बड़ा कदम उठाया है और उस इलाके से पानी निकालने का उपाय कर रहे हैं।
कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन
वेट्टैयन फिल्म में रजनीकांत के साथ बिग बी 33 साल बाद नजर आ रहा हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 300 करोड़ के बजट में बनी है और इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 110.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। अब जल्द ही वेट्टैयन 200 करोड़ रुपये का भी आकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 200 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है।
आमिर खान रजनीकांत संग आएंगे नजर
रजनीकांत अब लोकेश कनगराज की फिल्म कुली में नजर आएंगे। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान नजर आएंगे। ऐसी रिपोर्ट के है कि इस फिल्म में आमिर खान कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म में श्रुति हासन ने संगीत दिया है। बता दें ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी।
